15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस
79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिड़वाई भारत का स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि हमारे गौरव, त्याग और एकता का प्रतीक है। इस वर्ष जब पूरा देश आज़ादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिड़वाई में भी यह पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत सुबह विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय भवन को तिरंगे झंडों, गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। बच्चों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कर्ण सिंह एवं सरपंच चिडवाई द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज के फहराते ही समस्त वातावरण ‘ भारत माता की जय ’ और ‘ वंदे मातरम् ’ के नारों से गूंज उठा। इसके उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया, जिसने सभी के मन में देशभक्ति की भावना और प्रबल कर दी। प्रेरणादायक भाषण प्राचार्य एवं अतिथियों ने स्...